NewsRSSSevaकोकण प्रान्त

जनकल्याण समिती विशेष निधी संकलन अभियान

rashtriya swayamsevak sangh jankalyan samiti

रा. स्व. संघ जनकल्याण समिती (rashtriya swayamsevak sangh jankalyan samiti) संचालित वस्ती परिवर्तन योजना, मुंबई महानगर विशेष निधी संकलन अभियान (श्रीगणेश चतुर्थी से विजयादशमी)

वस्ती परिवर्तन योजना के माध्यम से, गत दो वर्षों से, मुंबई की ५५ बस्तियों में –

१. आरोग्य,
२. शिक्षण,
३. संस्कार,
४. स्वावलंबन,
५. पर्यावरण एवं
६. सामाजिक इन विषय अंतर्गत

१. माता बाल आरोग्य आहार प्रकल्प,
२. चल चिकित्सालय,
३. सरकारी आंगनवाडी दत्तक योजना,
४. रुग्ण सामग्री सहायता,
५. बाल संस्कार केंद्र,
६. किशोरी विकास प्रकल्प तथा
७. झोला वाचनालय जैसे सेवाकार्य चल रहे है।

इन बस्तियों में समय समयपर कुछ विशेष कार्यक्रम भी किये जाते है जैसे –
१. जागतिक योग दिन,
२. राष्ट्रीय महिला आरोग्य दिन निमित्त आरोग्य जाँच एवं मार्गदर्शन,
३. रथसप्तमी निमित्त सूर्यनमस्कार,
४. स्वच्छ घर सुंदर घर स्पर्धा,
५. रक्त एवं यूरिन चेकअप,
६. कैंसर विषय प्रबोभन एवं मार्गदर्शन,
७. १५ अगस्त एवं २६ जनवरी के दिन भारतमाता पूजन,
८. मकर संक्रांती एवं हलादिकुंकुम कार्यक्रम,
९. धूलिवंदन / रंगपंचमी उत्सव,
१०. रक्षाबंधन उत्सव,
११. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव,
१२. माझा बाप्पा – श्रीगणेश चित्र संकलन स्पर्धा,
१३. दीपावली फराळ – चंदन कार्यक्रम,
१४. जागतिक महिला दिन – विशेष महिला सम्मान,
१५. बस्तिशः वार्षिकोत्सव,
१६. बस्तिशः सहल,
१७. गुढी पाड़वा / नववर्ष स्वागत यात्रा में सहभाग,
१८. भारतरत्न प. पू. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती,
१९. अषाढ़ एकादशी – दिंडी यात्रा,
२०. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह निमित्त पोषक आहार के बारेमें प्रबोधन, इ. इ.

वस्ती परिवर्तन योजना का उद्देश्य एवं ध्येय –
समाज के दुर्बल, पीड़ित, शोषित एवं सुविधाओं से वंचित घटकों तक पहुंचना और उनकी समस्याओं को समझना। इन समस्याओं का निराकरण करने हेतु सतत प्रयत्नशील रहना। सिमित संसाधन का एहसास रखते हुए पुरे समाज मे परिवर्तन अशक्यप्राय है। लेकिन जिन घटकों के लिए काम कर रहे है उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना। आरोग्य, शिक्षण, संस्कार, स्वावलंबन, इत्यादी आयामों के माध्यम से सहायता देकर एक सुदृढ समाज का निर्माण करना।

संकलित –
५५ बस्तियों में कार्य चल रहा है
९८ सेवाकार्य शुरू है
३२२४ सेवित (लाभार्थी) लाभ ले रहे है
१५० कार्यकर्ता अपनी सेवा दे रहे है

दो वर्षों के प्रयास से बस्ती में दिखरहे कुछ सकारात्मक परिणाम (उपलब्धियाँ) –

आरोग्य दृष्टी से उपलब्धी –
१. माताएं इस बात से अवगत हो गई कि उसे अपने बच्चे के विकासपर कैसे ध्यान देना है।
२. बच्चों को कब और क्या पूरक पोषक आहार मिलना चाहिए, इसपर उचित मार्गदर्शन के कारण बच्चों के वजन में सुधार हो रहा है।
३. समय पर निदान होने से बीमारियों पर नियंत्रण पाया गया।
४. उचित स्वास्थ्य मार्गदर्शन के कारण रक्तचाप की गोलियाँ माताएँ बिना भूले नियमित रूप से लेती हैं।
५. स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए गर्भवती महिलाओं को उचित मार्गदर्शन दिए जाने के कारण शिशु की जन्म की स्थिती में सुधार आया है।
६. सेवित (लाभार्थी) माताओं के रक्त परीक्षण से पता चला कि प्रत्येक बस्ती में ९६% सेवित (लाभार्थी) माताओं का हीमोग्लोबिन बढ़ा हुआ था। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धी कह सकते है।
७. अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना, हमारी अपनी जिम्मेदारी है, यह चेतना (एहसास) स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ने लोगों में पैदा की।

सामाजिक दृष्टी से उपलब्धी –
१. महिलाओं को बैंकिंग लेनदेन के बारे में पता चला।
२. महिलाओं ने बचत करना प्रारंभ किया है।
३. महिलाएँ अपनी राय व्यक्त करने लगी।
४. महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा।
५. महिलाओं की संवाद कुशलता बढ़ने लगी।
६. महिलाएँ स्वतंत्र अकेली प्रवास करने में सक्षम बनी।
७. संगठन के कार्यकर्ताओं के सतत संपर्क के कारण इस सेवाकार्य में स्थानीय लोग भी सहायता करने लगे।
८. बस्ती एवं घरों में कुछ मात्रा में साफ-सफाई रखने के लिए शुरूवात हुई।
९. बस्ती की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने कड़ी मेहनत करके अपनी प्रगति हासिल की है, उससे बस्ती में एक अच्छा संदेश गया।
१०. बस्ती में रक्षाबंधन, दहीहांडी जैसे कार्यक्रम होने लगे और बस्ती में सामाजिक सद्भावना बढ़ने लगी।
११. बस्ती में विविध गतिविधियों के कारण स्कूली बच्चों में कलात्मकता और रचनात्मकता का परिचय होने लगा। और कुछ समय के लिए बच्चे मोबाइल फोन से दूर रहने लगे।

इस सेवाकार्य/योजना का अनुमानित वार्षिक बजेट (खर्च) लगभग २.५ करोड़ है। किसी भी सरकारी अनुदान बिना केवल और पुर्णतः समाज के दातृत्व भावना के सहायता से ही यह सेवाकार्य चलरहा है। समय समयपर समाज को निवेदन कर उनके दातृत्व शक्ति को जागृत करने का कार्य जनकल्याण समितीद्वारा होते रहता है।

ऐसा ही एक विशेष निधी संकलन अभियान श्रीगणेश चतुर्थी से लेकर विजयादशमी अर्थात दशहरा के दरम्यान होनेवाला है। इस दरम्यान श्रीगणेश उत्सव, पितृपक्ष, नवरात्री उत्सव और अंत में दशहरा उत्सव इन चार प्रसंग के निमित्त हमें निधी समर्पण का अवसर प्राप्त होनेवाला है।

अतः जनकल्याण समिती की ओर से आपसे विनम्र निवेदन है की आप इस सेवाकार्य हेतु यथाशक्ति निधी समर्पण कर हम सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएं! धन्यवाद!

आप यह कर सकते हैं –
बालक एवं माता के पोषक आहार तथा आरोग्य सुविधाओं के लिए निम्नलिखित खर्च अपेक्षित है –
एक बालक, एक दिन खर्च रु. 25/-
एक बालक, मासिक खर्च रु. 750/-
एक बस्ती, एक दिन खर्च रु. 1500/-
एक बालक, वार्षिक खर्च रु. 9000/-
एक बस्ती, मासिक खर्च रु. 37500/-

Special Donation Link –

https://fundraiser.rssjankalyan.org/donate/?id=55

अधिक जानकारी के लिए संपर्क –
9819815501 / 9220822334 / 9967897850

श्रीगणेश उत्सव के पावन पर्वपर एक अच्छे सेवाकार्य के लिए समर्पण करे l

Back to top button