News

संघ ‘बाला साहेब स्मृतिस्थल ‘ का विरोध नहीं करता

शाखा के लिए अलग से शिवजी पार्क क्षेत्र में भूखंड की मांग  

मुंबई।  शिवजी पार्क में नगरपालिका द्वारा किराये पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जो भूखंड दिया गया था उसके बदले में अलग से भूभाग आवंटित की मांग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रशासन से की है। यह जानकारी संघ के परेल विभाग के धर्म -जागरण संयोजक नितीन म्हात्रे ने दी। उन्होने कुछ समाचारपत्रों में प्रकाशित इन खबरों को अनुचित एवं दुर्भावनापूर्ण बताया कि शिवसेनाप्रमुख बाला साहेब की प्रतिमा स्थापित किये जाने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कोई असुविधा हुई है।  उन्होने कहा कि हमने प्रशासन से अनुरोध किया है कि संघ को आवंटित भूभाग उसमें चला गया है तो हमें अपनी गतिविधियां चलाने के लिए अलग से भूखंड दिया जाए।

उन्होने स्पष्ट किया कि शिवसेनाप्रमुख बाला साहेब ठाकरे का स्मृतिस्थल बनाए जाने से संघ का कोई विरोध नहीं है। शिवजी पार्क में बालासाहेब की प्रतिमा से लगी संघ को आवंटित भूभाग है १९३६ से संघ वहां अपनी शाखा लगाता आ रहा है। १९६७ में १७५५ वर्ग फ़ीट भूभाग संघ को शाखा के संचालन के लिए भाड़े पर दिया था।  २००७ तक वहां किराया चुकाकर संघ अपनी गतिविधियां कहलाता था।२००७ के बाद से ही नगरपालिका से भूखंड को नापकर किराये पर देने की अनेक बार मांग की गयी। वहां की बड़ी हुई गतिविधियों को देखते हुए संघ ने नाना – नानी पार्क के पास का भूखंड किराये पर देने का अनुरोध किया है।

Back to top button