News

‘वंदे मातरम’ का चित्रफित अनावरण

मीरा भायंदर महानगरपालिका निगम के गोखले मैदान में संस्कार भारती के सौजन्य से आज पूर्व सैनिकों एवं एकतारा गुरूकुल द्वारा ‘वंदे मातरम’ का चित्रफित अनावरण किया गया। इस अवसर पर विधायक गीता जैन ने मेजर कौस्तुभ राणे के माता पिता एवं पूर्व सैनिकों के योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने मीरा -भायंदर महानगरपालिका के सड़कों, चौराहों एवं पार्कों का नाम पूर्व सैनिकों के नाम पर रखे जाने की सूची प्रस्तुत की।

मेजर कौस्तुभ राणे के शौर्य के बारे में एक्ससर्विसमैन बी पी शर्मा बताया।७अगस्त को वे शहीद हुए एवं उनका शव मीरा रोड लाया गया ९अगस्त की सुबह। उसी दोपहर मीरा रोड में विशाल जुलुस निकला था।

संस्कार भारती के उपाध्यक्ष विजय जी ने देशभक्ति गीत ‘मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा, लहरा लो तिरंगा प्यारा ‘
(जारी).

जयंत घोष ने अपने ग्रुप के बारे में जानकारी दी और कहा फौज की ट्रेनिंग सबको राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत प्रोत कर दिया जाता है। संस्कार -भारती का यह आयोजन अनुपम है। हर जिले में जिला एवं क्षेत्रीय एसोसियेशन है। २०१६ में वी पी शर्मा ने मीरा रोड में संगठन बनाया।

अरुण शेखर ने कवयित्री वर्षा जी को कविता प्रस्तुत किया >’ तिरंगा जब भी लहराया, गर्व से शीश उठता है’ और’ भारत में बसे मेरे प्राण, तिरंगा है मेरी पहचान , बोल दो जय हिंद सारे’
कारगिल युद्ध में एक पैर गंवा चुके वीर सुबेदार ने कहा कि स्वाधीनता का अमृतोत्सव हर घर में मनाया जाना चाहिए। मुझे ११ गोलियाँ लगी हैं, सारे ऑपरेशंस की कहानियाँ बच्चों -युवा -किशोरों को सुनायी जानी चाहिए। ये हमारे पाठ्यपुस्तकों में पढ़ायी जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि उनके जीवन पर नीरज पाठक द्वारा फिल्म बनायी जा रही है जिसमें रणवीर सिंह तथा आलिया भट्ट अभिनय करेंगीं।

पोपटराव दाते ने करगिल युद्ध पर अपने अनुभव बताया वे पठान कोर्ट बेस पर ड्राइवर थे।
एकतारा गुरुकुल के संचालक ने बताया कि इसका ध्येय राष्ट्रनिर्माण में बच्चों को प्रेरित करना, वैसे संस्कार भरना है।
विधायक गीता जैन ने वंदे मातरम का चित्रित अनावरण किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए नरेंद्र कुमार पटेल ने कौस्तुभ राणे के माता पिता का स्वागत किया, सभी को धन्यवाद दिया.कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अरुण शेखर ने किया.

Back to top button