Politics

राज्यसभा के लिए मनोनीत चारों सदस्य दक्षिण भारत से,

इन चारो हस्तियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में दिए विशिष्ट योगदान से देश गौरवान्वित हुआ है।

राज्यसभा सांसद के लिए प्रसिद्ध एथलीट पीटी उषा, संगीतकार इलैया राजा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े और मशहूर डायरेक्टर वी. विजयेंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति ने मनोनीत किया है। इन हस्तियों को भले ही राष्ट्रपति द्वारा नामित किया गया हो, लेकिन यह अनकहा सत्य है कि नामित सदस्यों को सत्ताधारी दल तय करता है। भारत के राष्ट्रपति विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले 12 लोगों को बतौर राज्यसभा सांसद मनोनीत करते हैं। मंगलवार (6 जुलाई) को राष्ट्रपति ने चार नामों की घोषणा की। इन सभी नामों के बीच एक तथ्य कॉमन है। इन चारों हस्तियों का सम्बन्ध भारत के दक्षिणी राज्यों से हैं।

  1. क्वीन ऑफ ट्रैक पीटी उषा;

पीटी उषा को सम्मान से उड़न परी और क्वीन ऑफ ट्रैक एंड फील्ड भी कहा जाता है। उनका पूरा नाम पिलाउल्लाकांडी थेक्केपरांबिल उषा है। केरल के कोझिकोड जिले में जन्म लेने वाली पीटी उषा भारत की महानतम खिलाड़ियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने तीन ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है। पीटी उषा 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में चौथे नंबर पर आयी थीं। लेकिन ये एक महान उपलब्धि थी क्योंकि पीटी उषा वहां तक पहुंचने वाली यानी ओलंपिक में फाइनल खेलने वाली देश की पहली महिला एथलीट थीं।

  1. संगीतकार इलैया राजा

इलैया राजा तमिलनाडु के दलित समुदाय से आते हैं। संगीत की दुनिया में 5 दशक से सक्रिय इलैया राजा का असली नाम आर ज्ञानथेसिकन है। दक्षिण भारतीय संगीत के साथ पाश्चात्य वाद्यों का प्रयोग इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। इलैया को बतौर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर तीन और बतौर बेस्ट बैकग्राउंड स्कोरर दो यानी कुल 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजे जा चुके हैं।

  1. समाजसेवी डी वीरेंद्र हेगड़े

डी वीरेंद्र हेगड़े का संबंध कर्नाटक से है। यह कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर के धर्माधिकारी भी हैं। हेगड़े बच्चों की शिक्षा के लिए काम करते हैं। साथ ही 1872 से हर साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इनकी अन्य उपलब्धियों के साथ-साथ इन्हें जैन समुदाय की करीब 600 साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है।

४. लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद

वी. विजयेंद्र प्रसाद मशहूर लेखक हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा उद्योग से लेकर बॉलीवुड तक को कई हिट फिल्में दी हैं। विजयेंद्र ने बाहुबली, RRR, बजरंगी भाईजान और राउडी राठौर जैसी कमाऊ फिल्मों की पटकथा लिखी है। साथ ही रांझणा और श्रीवल्ली जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। विजयेंद्र का संबंध आंध्र प्रदेश से हैं।

Back to top button