राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा के विशेष अवसर पर प्रस्तुत है एक महत्वपूर्ण वैचारिक पॉडकास्ट — “युवा शक्ति — संघ की ऊर्जा”। मुकुल कानिटकर जी, (सदस्य, अखिल भारतीय प्रचार टोली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से बातचीत करेंगी तृप्ती श्रीवास्तव ( वरिष्ठ पत्रकार )|
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा केवल सौ वर्षों का सफर नहीं, बल्कि चरित्रवान पीढ़ी और सज्जन शक्ति के निर्माण की प्रेरणादायी गाथा है। इस यात्रा में युवाओं ने अपनी ऊर्जा, समर्पण और राष्ट्रभाव से महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
आज की Gen Z के पास अपार प्रतिभा, असीम संभावनाएँ और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अद्भुत क्षमता है। आवश्यकता है उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने, उनकी प्रतिभा को उचित अवसर देने और उनके भीतर सामाजिक दायित्वबोध जागृत करने की। सही मार्गदर्शन और स्पष्ट ध्येय के साथ आज का युवा न केवल अपना भविष्य संवार सकता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी नई दिशा दे सकता है।
इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर मुकुल कानिटकर जी के विचार जानने का अवसर इस विशेष पॉडकास्ट में मिलेगा।
🎯 इस विशेष पॉडकास्ट में जानिए—
🔹 संघ की शताब्दी यात्रा में युवा शक्ति का योगदान
🔹 चरित्र निर्माण और सज्जन शक्ति के निर्माण में संघ की भूमिका
🔹 Gen Z की अपार क्षमता और सकारात्मक संभावनाएँ
🔹 युवाओं को सही दिशा एवं मार्गदर्शन देने का महत्त्व
🔹 Follower से Change maker बनने की प्रेरणा
🔹 युवा शक्ति के माध्यम से समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की संभावनाएँ
📺 देखिए मुकुल कानिटकर जी के साथ यह विशेष पॉडकास्ट और अपने विचार कमेंट में साझा कीजिए।